श्री राम चालीसा (२)
श्री रघुबीर भक्त हितकारी ।
॥ चौपाई ॥
श्री रघुबीर भक्त हितकारी ।
सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी ॥
निशि दिन ध्यान धरै जो कोई ।
ता सम भक्त और नहीं होई ॥
ध्यान धरें शिवजी मन मांही ।
ब्रह्मा, इन्द्र पार नहीं पाहीं ॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना ।
जासु प्रभाव तिहुं पुर जाना ॥
जय, जय, जय रघुनाथ कृपाला ।
सदा करो संतन प्रतिपाला ॥
तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला ।
रावण मारि सुरन प्रतिपाला ॥
तुम अनाथ के नाथ गोसाईं ।
दीनन के हो सदा सहाई ॥
ब्रह्मादिक तव पार न पावैं ।
सदा ईश तुम्हरो यश गावैं ॥
चारिउ भेद भरत हैं साखी ।
तुम भक्तन की लज्जा राखी ॥
गुण गावत शारद मन माहीं ।
सुरपति ताको पार न पाहिं ॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई ।
ता सम धन्य और नहीं होई ॥
राम नाम है अपरम्पारा ।
चारिहु वेदन जाहि पुकारा ॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो ।
तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो ॥
शेष रटत नित नाम तुम्हारा ।
महि को भार शीश पर धारा ॥
फूल समान रहत सो भारा ।
पावत कोऊ न तुम्हरो पारा ॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो ।
तासों कबहूं न रण में हारो ॥
नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा ।
सुमिरत होत शत्रु कर नाशा ॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी ।
सदा करत सन्तन रखवारी ॥
ताते रण जीते नहिं कोई ।
युद्ध जुरे यमहूं किन होई ॥
महालक्ष्मी धर अवतारा ।
सब विधि करत पाप को छारा ॥
सीता राम पुनीता गायो ।
भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो ॥
घट सों प्रकट भई सो आई ।
जाको देखत चन्द्र लजाई ॥
जो तुम्हरे नित पांव पलोटत ।
नवो निद्धि चरणन में लोटत ॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी ।
सो तुम पर जावै बलिहारी ॥
औरहु जो अनेक प्रभुताई ।
सो सीतापति तुमहिं बनाई ॥
इच्छा ते कोटिन संसारा ।
रचत न लागत पल की बारा ॥
जो तुम्हरे चरणन चित लावै ।
ताकी मुक्ति अवसि हो जावै ॥
सुनहु राम तुम तात हमारे ।
तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे ॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे ।
तुम गुरु देव प्राण के प्यारे ॥
जो कुछ हो सो तुमहिं राजा ।
जय जय जय प्रभु राखो लाजा ॥
राम आत्मा पोषण हारे ।
जय जय जय दशरथ के प्यारे ॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा ।
नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा ॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी ।
सत्य सनातन अन्तर्यामी ॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै ।
सो निश्चय चारों फल पावै ॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं ।
तुमने भक्तिहिं सब सिधि दीन्हीं ॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा ।
नमो नमो जय जगपति भूपा ॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा ।
नाम तुम्हार हरत संतापा ॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया ।
बजी दुन्दुभी शंख बजाया ॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन ।
तुम ही हो हमरे तन-मन धन ॥
याको पाठ करे जो कोई ।
ज्ञान प्रकट ताके उर होई ॥
आवागमन मिटै तिहि केरा ।
सत्य वचन माने शिव मेरा ॥
और आस मन में जो होई ।
मनवांछित फल पावे सोई ॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै ।
तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै ॥
साग पत्र सो भोग लगावै ।
सो नर सकल सिद्धता पावै ॥
अन्त समय रघुबर पुर जाई ।
जहां जन्म हरि भक्त कहाई ॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै ।
सो बैकुण्ठ धाम को पावै ॥
॥ दोहा ॥
सात दिवस जो नेम कर,
पाठ करे चित लाय ।
हरिदास हरि कृपा से,
अवसि भक्ति को पाय ॥
राम चालीसा जो पढ़े,
राम चरण चित लाय ।
जो इच्छा मन में करै,
सकल सिद्ध हो जाय ॥
राम च्या आणखी प्रार्थना
मराठी
श्री राम आरती (१)
रत्नांचीं कुंडलें माला सुविराजे ॥
मराठी
श्री राम आरती (२)
अयोध्या पुरपट्टण शरयूचे तीरीं ।
मराठी
श्री राम आरती (३)
आरती ओंवाळूं पाहूं ब्रह्मपुतळा ॥१॥
मराठी
श्री राम आरती (४)
उत्कट साधुनि शिळा सेतू बांधोनी ।
मराठी
श्री राम आरती (५)
जय देव जय देव जय आत्मारामा ।
मराठी
श्री राम आरती (६)
त्रिभुवनमंडितमाळ गळां।