श्री सतीदेवी आरती
ॐ जय श्री राणी सती माता,
ॐ जय श्री राणी सती माता,
मैया जय राणी सती माता ।
अपने भक्त जनन की
दूर करन विपत्ती ॥
ॐ जय…
अवनि अननंतर ज्योति अखंडीत,
मंडितचहुँक कुंभा ।
दुर्जन दलन खडग की
विद्युतसम प्रतिभा ॥
ॐ जय…
मरकत मणि मंदिर अतिमंजुल,
शोभा लखि न पडे।
ललित ध्वजा चहुँ ओरे,
कंचन कलश धरे ॥
ॐ जय…
घंटा घनन घडावल बाजे,
शंख मृदुग घूरे ।
किन्नर गायन करते
वेद ध्वनि उचरे ॥
ॐ जय…
सप्त मात्रिका करे आरती,
सुरगण ध्यान धरे ।
विविध प्रकार के व्यजंन,
श्रीफल भेट धरे ॥
ॐ जय…
संकट विकट विदारनि,
नाशनि हो कुमति ।
सेवक जन ह्रदय पटले,
मृदूल करन सुमति ॥
ॐ जय…
अमल कमल दल लोचनी,
मोचनी त्रय तापा ।
त्रिलोक चंद्र मैया तेरी,
शरण गहुँ माता ॥
ॐ जय…
या मैया जी की आरती,
प्रतिदिन जो कोई गाता ।
सदन सिद्ध नव निध फल,
मनवांछित पावे ॥
ॐ जय…
सतीदेवी