श्री सरस्वती आरती (२)

जय सरस्वती माता मैया,

जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता ।
सद्गुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्यात ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

चंद्रवदनी पद्मासिनी,
धुति मंगलकारी,
मैया धुति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी अतुल तेजधारी ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

बाएँ कर मे विणा,दाएँ कर माला,
मैया दाएँ कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया,
मैया उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

विद्या ज्ञान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो,
मैया ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और
तिमिर का जग से नाश करो ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

धूप-दीप फल मेवा माँ स्वीकार करो,
मैया माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता जग निस्तार करो ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…

माँ सरस्वती की आरती जो कोई जन गावे,
मैया जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुख कारी ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय सरस्वती माता मैया,
जय सरस्वती माता…