श्री गंगा आरती
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्यावता, मनवंछित फल पाता ।
ॐ जय गंगे माता…
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता ।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता ।
ॐ जय गंगे माता…
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता ।
ॐ जय गंगे माता…
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता ।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता ।
ॐ जय गंगे माता…
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता ।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता ।
ॐ जय गंगे माता…
गंगा