श्री कृष्ण आरती (६)
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ।
श्री यशोदा का परम दुलारा,
बाबा के अँखियन का तारा ॥
गोपियन के प्राणन से प्यारा,
इन पर प्राण न्योछावर कीजै ।
आरती बाल कृष्ण की कीजै
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
बलदाऊ के छोटे भैया,
कनुआ कहि कहि बोले मैया ।
परम मुदित मन लेत बलैया,
अपना सरबस इनको दीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जनम सफल कर लीजै ।
श्री राधावर कृष्ण कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खवैया ॥
देखत ही मन लेत चुरैया,
यह छवि नैनन में भरि लीजै ।
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
तोतली बोलन मधुर सुहावै,
सखन संग खेलत सुख पावै ।
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना करि लीजै ॥
आरती बाल कृष्ण की कीजै,
अपना जन्म सफल कर लीजै ॥
कृष्ण की और प्रार्थनाएँ
हिन्दी
श्री कृष्ण आरती (१)
भगवान नटवर जी की जय-जय गिरिधारी प्रभु,
हिन्दी
श्री कृष्ण आरती (२)
ओम् जय श्री श्याम हरे,
हिन्दी
श्री कृष्ण आरती (३)
आरती युगलकिशोर की कीजै ।
हिन्दी
श्री कृष्ण आरती (४)
आरती कुंजबिहारी की,
हिन्दी
श्री कृष्ण आरती (५)
जय श्रीकृष्ण हरे, प्रभु जय श्रीकृष्ण हरे ।
हिन्दी
श्री कृष्ण चालीसा
बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम ।