श्री सरस्वती आरती (२)

जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता । सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्यात ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… चंद्रवदनी पद्मासिनी, धुति मंगलकारी, मैया धुति मंगलकारी । सोहे शुभ हंस सवारी अतुल तेजधारी ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… बाएँ कर मे विणा,दाएँ कर माला, मैया दाएँ कर माला । शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया, मैया उनका उद्धार किया । पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… विद्या ज्ञान प्रदायिनी ज्ञान प्रकाश भरो, मैया ज्ञान प्रकाश भरो । मोह अज्ञान और तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… धूप-दीप फल मेवा माँ स्वीकार करो, मैया माँ स्वीकार करो । ज्ञानचक्षु दे माता जग निस्तार करो ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता… माँ सरस्वती की आरती जो कोई जन गावे, मैया जो कोई जन गावे । हितकारी सुख कारी ज्ञान भक्ति पावे ॥ जय सरस्वती माता मैया, जय सरस्वती माता…

Other Similar Pages