श्री कृष्ण आरती (६)

आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै । श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा ॥ गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै । आरती बाल कृष्ण की कीजै अपना जन्म सफल कर लीजै ॥ बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया । परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जनम सफल कर लीजै । श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया ॥ देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै । आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥ तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै । सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ॥

Other Similar Pages