श्री शिव आरती (३)

शीश गंग अर्द्धागड़ पार्वती,

शीश गंग अर्द्धागड़ पार्वती,
सदा विराजत कैलाशी ।

नंदी भृंगी नृत्य करत हैं,
धरत ध्यान सुर सुख रासी ॥

शीतल मंद सुगंध पवन बहे,
वहाँ बैठे है शिव अविनासी ।
करत गान गंधर्व सप्त स्वर,
राग रागिनी सब गासी ॥

यक्षरक्ष भैरव जहं डोलत,
बोलत है बनके वासी ।
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर,
भंवर करत हैं गुंजासी ॥

कल्पद्रुम अरु पारिजात,
तरु लाग रहे हैं लक्षासी ।
कामधेनु कोटिक जहं डोलत,
करत फिरत है भिक्षासी ॥

सूर्य कांत समपर्वत शोभित,
चंद्रकांत अवनी वासी ।
छहों ऋतू नित फलत रहत हैं,
पुष्प चढ़त हैं वर्षासी ॥

देव मुनिजन की भीड़ पड़त है,
निगम रहत जो नित गासी ।
ब्रह्मा विष्णु जाको ध्यान धरत हैं,
कछु शिव हमको फरमासी ॥

ऋद्धि-सिद्धि के दाता शंकर,
सदा अनंदित सुखरासी ।
जिनको सुमरिन सेवा करते,
टूट जाय यम की फांसी ॥

त्रिशूलधर को ध्यान निरन्तर,
मन लगाय कर जो गासी ।
दूर करे विपता शिव तन की
जन्म-जन्म शिवपत पासी ॥

कैलाशी काशी के वासी,
अविनासी मेरी सुध लीज्यो ।
सेवक जान सदा चरनन को,
आपन जान दरश दीज्यो ॥

तुम तो प्रभुजी सदा सयाने,
अवगुण मेरो सब ढकियो ।
सब अपराध क्षमाकर शंकर,
किंकर की विनती सुनियो ॥