हिन्दी
English
आरती श्रीरामायणजी की ।
कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद ।
वालमीक विग्यान बिसारद ॥
वालमीक विग्यान बिसारद ॥
सुक सनकादि सेष अरु सारद ।
बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥
बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥
गावत वेद पुरान अष्टदस ।
छऔ सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
छऔ सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
मुनि जन धन संतन को सरबस ।
सार अंस संमत सबही की ॥
सार अंस संमत सबही की ॥
गावत संतत संभु भवानी ।
अरु घटसंभव मुनि विज्ञानी ॥
अरु घटसंभव मुनि विज्ञानी ॥
व्यास आदि कबिबर्ज बखानी ।
काकभुसुण्डि गरुड़ के ही की ॥
काकभुसुण्डि गरुड़ के ही की ॥
कलि मल हरनि बिषय रस फीकी ।
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
दलन रोग भव भूरि अमी की ।
तात मात सब बिधि तुलसी की ॥
तात मात सब बिधि तुलसी की ॥
